शिवपुरी: गौरतलब है कि कल दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को हमारे चैनल के द्वारा एक खबर प्रकाशित की गई थी जिसमे मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम बुधौन राजापुर के बस स्टैंड पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था उसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी जिसमें ग्रामीणों द्वारा जेई के खिलाफ 15000 रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया गया था जिसकी खबर हमारे चैनल द्वारा प्रमुखता से दिखाया गया था इस खबर के प्रकाशन से बौखलाए विद्युत विभाग के जेई सुमित वर्मा के द्वारा अपने स्टाफ के साथ मायापुर थाने में पत्रकारों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने का अगले दिन दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को प्रयास किया गया। एवं लिखित शिकायत आवेदन दिया गया। जिसमें खबर प्रकाशित ना करने की एवज में पत्रकारों पर ₹15000 मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायती आवेदन में पत्रकार संजय गुप्ता पर दो दिवस के अंदर एफ आई आर दर्ज नहीं हुई तो विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने की धमकी भी दी गई है। मामले की जानकारी जैसे ही ब्लॉक पत्रकार संघ खनियांधाना को लगी तो ब्लॉक पत्रकार संघ खनियांधाना एवं आधा सैकड़ा ग्रामीणों के साथ जवाबी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक आवेदन मायापुर थाना प्रभारी को दिया गया जिसमें मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि यदि संजय गुप्ता या किसी अन्य पत्रकार साथी पर झूठी कार्रवाई या एफ आई आर दर्ज होती है तो क्षेत्र के समस्त पत्रकार आंदोलन करेंगे एवं अनशन पर बैठेंगे।

खबर प्रकाशित होने से बौखलाए विद्युत विभाग JE ने पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने में दिया आवेदन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment