शिवपुरी: नया फोरलेन बायपास बनने के बाद प्रशासन ने नो एंट्री का दायरा भी बढ़ा दिया है। शुरुआत में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के चलते भारी वाहनों का नाे एंट्री जोन में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंध हो गया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ट्रक नो एंट्री जोन में घुस रहे हैं। रैक लगने से 26 हजार मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन चल रहा है। गोदाम से रेलवे स्टेशन तक 200 से अधिक ट्रक माल का परिवहन हो रहा है। गुरुवार को पूरे दिन ट्रकों नो एंट्री जोन में आते-जाते रहे। ट्रकों की वजह से बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक जाम के हालात रहे।
सारे ट्रक बड़ौदी होते हुए गुना नाके से पुराने बायपास होते हुए पोहरी बायपास चौराहा से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। ट्रकों के नो एंट्री जोन में घुसने से हादसों का डर लगा रहता है। ट्रकों की वजह से बायपास रोड पर धूल उड़ रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। यही नहीं बरसात की वजह से बायपास रोड पर गड्ढे भी हो गए हैं। भारी वाहन चलने से सड़क और भी ज्यादा खराब होती जा रही है। खास बात यह है कि गुना बायपास चौराहा और पोहरी बायपास चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का पॉइंट लगा है। इसके बावजूद भी ट्रक खुलेआम नो एंट्री जोन में दौड़ रहे हैं।
यह गलत : चौराहे पर रांग साइड में मोड़ रहे ट्रक रेलवे स्टेशन पर गेहूं खाली करके ट्रक बस स्टैंड से होकर पोहरी बायपास चौराहे से गुजर रहे हैं। गोलंबर से मोड़ने की बचने की बजाय ट्रक रांग साइड में घुस रहे हैं। इस वजह से हादसे का डर लगा रहता है। यहीं से सभी तरह के वाहन और बसें निकलतीं हैं।
6 किमी का फेरा बचाने नो एंट्री में ट्रक चला रहा
शारदा सॉल्वेंट के पास स्थित एक गोदाम से गेहूं का परिवहन रेलवे स्टेशन तक हो रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम ने इस काम का ठेका दिया है। ठेकेदार को नए फोरलेन बायपास से ट्रक सिंह निवास पुल से होते हुए ट्रकों को रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम तक लाना है, लेकिन ठेकेदार सारे ट्रकों को बड़ौसी से गुना बायपास चौराहा और पोहरी बायपास चौराहा से बस स्टैंड के सामने से हाेकर ला रहा है। छह किमी का फेरा बचाने के लिए ट्रक नो एंट्री से होकर निकाले जा रहे हैं।
नए फोरलेन बायपास पर न जाकर थीम रोड को भी रौंद रहे ट्रक
ककरवाया फोरलेन बायपास तिराहे से थीम रोड पर ट्रक आ रहे हैं। जबकि इन सभी ट्रकों को तिराहे से सीधे फोरलेन बायपास रोड से निकलना चाहिए। ऐसा ना करते हुए ट्रक थीम रोड को रौंद रहे हैं। ट्रकों को नहीं रोका गया तो बड़ौदी क्षेत्र व गुना नाके तक थीम रोड की हालत और ज्यादा बदतर हो जाएगी। लोगों का कहना है कि ऐसे तो थीम रोड बर्बाद हो जाएगी।

गेंहूँ की रैक लगाने NO ENTRY में घुस रहे ट्रक, BUS STAND पर जाम के हालात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment