शिवपुरी: खबर पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने बाले इंदुर्खी बीट की है जहा बीट गार्ड की सूचना पर बनपरिक्षेत्राअधिकारी केपीएस धाकड़ सहित बन अमले ने एक युवक को पकड़ा जिसे न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रेंजर केपीएस धाकड़ को बीते दिनों से सूचना मिल रही थीं कि राजस्थान के कुछ लोग इंदुर्खी जंगल मे आकर अतिक्रमण कर खेती के लिए प्रयासरत है और तैयारी में लगे हुए है जहा बुधबार की मध्यरात्रि बीट गार्ड की सूचना पर रेंजर केपीएस धाकड़ सहित बन अमले ने मौके पर पहुच दबिश दी जहा टीम को देख रात्रि का फायदा उठाकर टेक्टर चालक टेक्टर लेकर भाग खड़ा हुआ जहा अतिक्रमणकारी युवक को टीम ने दबोच लिया। अतिक्रमणकारी युवक की पहचान राजेश भाई के रूप में हुई है जिसे न्यायालय में पेश किया बही जेल भेज दिया है।
बॉक्स
रेंजर केपीएस धाकड़ की अतिक्रमण कारियो के खिलाफ खुली मुहिम शुरू
पोहरी अनुभाग में इन दिनों बन विभाग की जमीन पर लोग अबैध रूप से अतिक्रमण कर खेती के प्रयास में लगे हुए जहा बन विभाग भी सख्त हो गया है और लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर अतिक्रमण कारियो को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है जिससे अतिक्रमण कारियो में खोफ बढ़ता जा रहा है।
जहा बीते दिनों रेंजर केपीएस धाकड़ ने अतिक्रमण हटाने पहुची टीम से अभद्रता के मामले में अतिक्रमण कारियो के मकान जमींदोज कर दिए बही इंदुर्खी में अतिक्रमण कर खेती का प्रयास कर रहे युवक को जेल भेजने की कार्यवाही की हैं जिससे अतिक्रमणकारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
जहा आये दिन अतिकर्णकारियो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की बात कही जा रही है।
पोहरी से धर्मेंद्र शर्मा की रिपोर्ट






Be First to Comment