शिवपुरी। खबर शहर के टीवी टावर रोड खिन्नी नाके के पास से आ रही है जहां एक बंद रूम में एक लड़का और लड़की को पब्लिक ने पकड़ लिया है। इस मामले की सूचना पब्लिक ने पुलिस को दी परंतु पुलिस काफी समय बाद मौके पर पहुंच सकी। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया गया है कि युवक मनोज सूर्यवंशी निवासी सड़ थाना करैरा शिवपुरी में रहकर एडीपीओ की तैयारी कर रहा है। आज वह अपनी प्रेमिका जो कि भारतीय विद्यालय की क्लास 12 की छात्रा है। उसके साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था।
तभी वहां पब्लिक पहुंच गई और पब्लिक ने रूम की कुंदी खुलवाई। तत्काल इस मामले की सूचना पकड़े गए युवक ने एक पुलिसकर्मी सोहन सिंह को दी सोहन सिंह मौके पर पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में युवक और युवती को अपनी गाड़ी में डालकर ले आने लगा।
जिस पर पब्लिक भड़क गई और पब्लिक ने पुलिसकर्मी के चंगुल से दोनों को वापस छुड़ा लिया उसके बाद पुलिसकर्मी दुम दबाकर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया।
बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी एक रूम में किराए पर रहता है और युवक और युवतियों को यह रूम उपलब्ध कराता है। पब्लिक ने बताया है कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार यह पुलिसकर्मी भी इस रूम में लड़कियां लाता रहा है। इस मामले की सूचना पर घटनास्थल पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला पब्लिक की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बंद कमरे में प्रेमी जोड़े को पकड़ा, युवक ने बुलाया पुलिसकर्मी को, पब्लिक ने खदेड़ा, VIDEO वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment