शिवपुरी: जिले की नरवर तहसील के शेरगढ़ चौराहे के पास हासी की नरिया में एक दुकान में दुकानदार को बेबी अजगर दिखाई दिया। दुकानदार ने इसकी सूचना तत्काल सर्प मित्र को दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने बेबी अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान अजगर ने दो चूहों को भी निगल लिया। जिन्हें उसने बाद में उगल दिया।
3 से 4 माह का अजगर
जानकारी के अनुसार, शेरगढ़ चौराहे पर एक दुकानदार ने अपनी दुकान के भीतर एक बेबी अजगर को देखा। इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने अजगर के रेस्क्यू करने के लिए सर्प मित्र सलमान पठान को मौके पर बुला लिया। सर्प मित्र ने बेबी अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे दुकान के बाहर निकाला। सर्प मित्र सलमान ने बताया कि इस बेबी अजगर की लंबाई महज ढाई फीट की है। अजगर की अधिकतम लंबाई 18 से 20 फीट तक बढ़ जाती है, फिलहाल ये अजगर 3 से 4 माह की उम्र का है।
बेबी अजगर निगले बैठा था दो चूहे
सर्प मित्र सलमान ने जानकारी देते हुए बताया कि बेबी अजगर किसी जीव-जंतु को निकले हुए दुकान के भीतर बैठा था। जब बेबी अजगर के पेट से जीव जंतु को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई, तो बेबी अजगर ने निकले हुए 2 चूहों को उगल दिया। जिसे देख मौजूद लोग हैरत में पड़ गए बेबी अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

दुकान में बैठे 4 माह के अजगर बेबी का किया रेसक्यू, दो चूहे उगले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment