Press "Enter" to skip to content

25 बीघा की मक्का का फ़सल का चारा गौशाला के लिए दान किया / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस के धर्मपुरा गांव में संचालित गोशाला के लिए अब किसान चारा दान के लिए आगे आने लगे हैं। एक किसान ने अपनी 25 बीघा की मक्का की फ़सल का चारा गायों के लिए दान कर दिया है। खेत से कटवाकर यह चारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोकुलधाम आदर्श गोशाला धर्मपुरा भिजवाया जा रहा है। किसान रामवीर केवट निवासी ग्राम सड़बूड़ ने गोकुलधाम आदर्श गोशाला धर्मपुरा में मौजूद गायों को खिलाने के लिए अपनी 25 बीघा जमीन की मक्का की फसल का चारा दान दे दिया है। गोशाला के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से यह मक्का चारा भिजवाया जा रहा है।

कोलारस विधायक एवं समिति अध्यक्ष वीरेंद्र रघुवंशी का कहना है कि हमारे किसान रामवीर केवट ने गायों के लिए चारा दान करके सार्थक पहल की है। दूसरे किसान भी संपर्क करके अपना चारा गायों के लिए दान कर सकते हैं। चारा दान करने वाले किसानों के यहां से गोशाला प्रबंधन द्वारा अपनी व्यवस्था से ले जाया जाएगा। गोशाला में गायों के लिए आने वाले चार महीने के लिए चारे का भंडारण किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!