लुकवासा. शिवपुरी जिले के लुकवासा अंतर्गत साखनौर पंचायत में रिजौदा से पिपरोदा बुजुर्ग की सड़क कई महीनों से जर्जर हालत में है। ऐसे में ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कई बार गांव के सरपंच से लेकर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से इस मार्ग को सही कराने की मांग कर चुके, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से सैकड़ों लोग हर दिन निकलते हैं। पैदल से लेकर वाहन चालकों को इस ऊबड़-खाबड़ रास्ते से निकलते समय हर पल किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। अभी बारिश के मौसम में तो इस मार्ग से निकलना ही मुश्किल हो गया था। अब जैसे-तैसे लोग निकलते है तो हादसे का शिकार होकर चोटिल हो जाते है। इस रास्ते से अन्य गांव के लोग भी कभी-कभी निकलते हैं। ऐसे में यह परेशानी केवल एक गांव की नहीं, बल्कि आधा दर्जन ग्रामों के लोग इस खराब रास्ते से प्रभावित हैं।
वह जर्जर रास्ता जिससे लोग हर दिन होते है परेशान।
यह बोले ग्रामीण
यह रास्ता पंचायत ने बनाया था। पिछले साल आई बाढ़ के बाद से यह मार्ग खराब पड़ा है। कई बार सरपंच व अधिकारियों से बोल दिया, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती।
भूरा परिहार, ग्रामीण पिपरोदा
यह बोले जिम्मेदार
बाढ़ आने के कारण यह रोड खराब हो गया था। हमने इसका प्रस्ताव बनाकर डाल दिया है। जब स्वीकृति मिल जाएगी तो हम रोड का काम लगवा देंगे। हम लोग भी जब उस मार्ग से निकलते है तो दिक्कत आती है।
दीपचंद कुशवाह, इंजीनियर, जनपद पंचायत कोलारस






Be First to Comment