Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने जा रहे युवक का ट्रैक्टर बाइक को बचाने के फेर में पलटा नीचे दबने से हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जामखो में एक युवक खेत पर जुताई करने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार विजय पुत्र मकोई जाटव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जामखो थाना सिरसौद खेत पर ट्रैक्टर से जुताई करने जा रहा था तभी रास्ते में अनियंत्रित होगा ट्रैक्टर पलट गया विजय की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई वहीं युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया आपको बता दें कि मृतक के दो छोटे लड़के और 3 लड़कियां हैं इससे पहले भी एक भाई की मौत हो चुकी है इस साल घर का एक और चिराग नहीं रहा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!