Press "Enter" to skip to content

वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई 100 बीघा अतिक्रमण भूमि को कराया मुक्त / Shivpuri News

शिवपुरी: संपूर्ण शिवपुरी जिले में वन विभाग के अमले द्वारा भू माफियाओं से वन भूमि को मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएफओ मीना मिश्रा के निर्देशन एवं करेरा एसडीओ मनोज सिंह के मार्गदर्शन में आज करैरा रेंज अंतर्गत खोड बन चौकी की वीरा बीट से भू माफियाओं के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर 100 बीघा वन भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराया गया है। भू माफियाओं के द्वारा वन विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को करेरा रेंजर अनुराग तिवारी के द्वारा मौके पर पहुंचकर राजापुर एवं खोड़ बन चौकी के स्टाफ के द्वारा अतिक्रमण को मुक्त कराया गया जिसमें समस्त स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!