शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस की नकली सामाग्री / मिलाबट खोरों के बिरुद्ध बड़ी कार्यवीही , थाना कोलारस द्वारा नकली डीएपी, यूरिया एवं सुपर फास्फेद खाद बनाने बाले एक व्यक्ति पर कार्यवाही करते हुये 44 कट्टे नकली खाद किया जप्त
पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण भुरिया के मार्गदर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस श्री बिजय कुमार यादव के नेतृत्व मे अपराधों की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान मे दिनांक 16.10.2022 को थाना कोलारस पुलिस को बङी कार्यवाही करते हुये नकली डीएपी खाद बनाने बाली फेक्ट्री पर दबिस देकर नकली खाद की बोरियां जप्त की हैं । थाना प्रभारी कोलारस मनीष कुमार शर्मा को मुखविर की सूचना मिलने पर उक्त सूचना के आधार पर उनि. एस.एस जादौन एवं पुलिस टीम सहायक तकनीकी प्रबंधक राहुल दुबे एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी.एस धाकड को साथ लेकर पराई की पौर कोलारस में खलक सिंह जाटव के मकान घर पर पहुंचकर तलाशी ली गई तो खलक सिंह के घर में 18 कट्टे इफको कंपनी डी.ए.पी. के तथा 25 कट्टे यूरिया के तथा एक कट्टा आनंद सुफर फास्पेट का मिला तथा आई.पी.एल कंपनी के खाली नकली कट्टे एवं इफको कंपनी के 2 नकली खाली कट्टे मिले । डी.ए.पी. के भरे हुये कट्टों की जांच करने पर उक्त इफको कंपनी की डी.ए.पी कंपनी की खाद होना नहीं पाया गया खडकसिंह ने पूछताछ पर बताया कि वह साधारण सस्ती खाद में यूरिया और काला रंग मिलाकर उसे इफको की डी.ए.पी. से मिलता जुलता बनाकर इफको और आई.पी.एल कंपनी के खाद के नकली कट्टों में भरकर किसानों को महंगे दामों में बेचता है । उपरोक्त समस्त सामग्री को जप्त किया जाकर आरोपी खडकसिंह पुत्र पंचूराम जाटव नि. पराई की पौर कोलारस के विरुद्ध अपराध धारा 420,467,468 भा.दं.वि. एवं 67 कॉपी राईट एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोलारस मनीष कुमार शर्मा उनि0 एस.एस जादौन, सउनि0 रामसिंह भिलाला , प्र0आर0 नीतू सिंह, आर0 राहुल परिहार , आर0 पुष्पेन्द्र , आर. नाहरसिंह, आर0 बलराम की विशेष भूमिका रही है ।

नकली DAP, यूरिया खाद बनाने बाले एक आरोपी सहित, 44 कट्टे जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment