शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा रेंज की चिटौरा-चिटौरी वीट अंतर्गत बुद्धूवारी क्षेत्र में विते रोज गुर्जरों द्वारा वन भूमि की जमीन जोतने के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले पर अतिक्रामकों ने हमला बोल दिया था, हमले में पांच वनकर्मी भी घायल हुए हैं। इसी को लेकर आज वन विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने वन भूमि पर कब्जा करने वालों और वन कर्मियों पर हमला करने वालों के ग्राम अमरखोआ में अवैध निर्माण कर बनाए गए दो पक्के मकान, दस कच्चे मकान और अस्थाई तौर पर कब्जाई वन भूमि पर बुलडोजर चलाकर कर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को नेस्तानाबूद कर शासकीय भूमि को मुक्त करा लिया। वन विभाग के एसडीओ एमके सिंह ने बताया कि जब संयुक्त टीम कार्यवाही करने पहुंची थी तो मौके से सभी आरोपी भाग खड़े हुए थे।
ये था मामला –
जानकारी के अनुसार चिटौरा-चिटौरी वीट अंतर्गत कक्ष क्र 65 में स्थित अमरखोआ के बुद्धूवारी क्षेत्र में कुछ गुर्जरों ने वन विभाग की लगभग 20 बीघा जमीन पर सैकड़ो पेड़ काट कर वहां खेत बना लिए। उन खेतों पर फसल के लिए जुताई भी हो गई। सूचना के बाद विते रविवार को वनपाल विष्णु पुत्र चतुर्भुज सेन उम्र 61 साल, हरेंद्र पुत्र कमरलाल जाटव उम्र 32 साल, सचेंद्र पुत्र लखन रघुवंशी उम्र 31 साल, देवऋषि पुत्र बृजेश कुमार उम्र 38 साल, आशीष पुत्र हरिकुमार मिश्रा उम्र 36 साल वन भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान वन कर्मियों पर अतिक्रामक सवाराम गुर्जर, दीना गुर्जर, दस्यु गुर्जर, रघुवर गुर्जर, गिन्टू गुर्जर, विजय गुर्जर, वीरू गुर्जर, अमरसिंह गुर्जर सहित 5 अन्य लोगों ने लाठियों से हमला बोल दिया था और करीब आधा घंटे तक उनकी जमकर मारपीट की थी। सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वनकर्मियों की जान बचाई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया था। सिरसौद थाना पुलिस ने 8 नामजद और 5 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और आज वन विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने हमलावरों द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को हटा कर शासकीय भूमि को मुक्त करा लिया।

वन विभाग की टीम पर हमला कर बाले आरोपियों के दो पक्के मकान, दस कच्चे मकान पर चला बुलडोजर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment