शिवपुरी पुलिस के अभियान प्रहार के चलते 300 किलो डोडा चूरी कीमती करीब 1200000रु. एवं एक स्कोडा कार व एक आईसर ट्रक को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है.
शिवपुरी: मध्यप्रदेश शासन के पूरे प्रदेश से अबैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देश के पालन में प्रदेश भर में चलाये जा रहे प्रहार अभियान में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण भुरिया के मार्गदर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस श्री बिजय कुमार यादव के नेतृत्व मे चलाये जा रहे नशाविरोधी अभियान मे दिनांक 16.10.2022 को थाना कोलारस पुलिस को बङी सफलता हासिल हुई है । आज थाना प्रभारी कोलारस निरी. मनीष कुमार शर्मा को मुखविर के सूचना देने पर थाना कोलारस के उनि. अंकित उपाध्याय द्वारा चैकिंग के दौरान उक्त सूचना के आधार पर कोलारस पुलिस टीम के साथ पुरानी कलारी पडौरा के सामने एक स्कोडा रेपिड कार एवं उसके साथ चल रहे आईसर कम्पनी के मिनी ट्रक को रोककर उक्त दोनों वाहनों में परिवहन किया जा रहे 23 कट्टे अबैध डोडा चूरी के जप्त किये जाकर दौनों वाहनों को भी जप्त किया गया तथा इस परिवहन को करने वाले आरोपियों 04 आरोपियों निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है । आरोपीगणों के विरुद्ध थाना कोलारस में अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । पूछताछ से पता चला है कि उक्त लोग गृहस्थी के सामान के साथ डोडा चूरी के कट्टों को छुपाकर इनका विक्रय हाईवे के ढाबों पर करते हैं एवं इनके साथ चलने वाली स्कौडा कार में एक कट्टा ग्राहकों को दिखाने के लिये रखा रहता है । पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों से उक्त डोडा चूरी लाने के सोर्स के विषय में पूछताछ की जा रही है.
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोलारस मनीष कुमार शर्मा उनि0 अंकित उपाध्याय सउनि0 रामसिह भिलाला , सउनि0 शत्रुघन भदौरिया , प्र0आर0 दिलीप सिह , प्र0आर0 नरेश दुबे , प्र0आर0 अवतार सिह प्र0आर0 नीतू सिह आर0 राहुल परिहार , आर0 नाहर सिह आर0 पुष्पेन्द्र ,आर0 बलराम की विशेष भूमिका रही है ।

300 किलो डोड़ा चूरी कीमती 12 लाख रुपए सहित स्कोडा कार, एक आईसर ट्रक जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment