मूलभूत सुविधाओं का है अभाव
शिवपुरी: भवन न होने के साथ यहां पर पीने के पानी, लाइट, शौचालय तक नही है। साफ-सफाई के अलावा बैठने तक की भी कोई व्यवस्था नही है। टिकट देने के लिए एक प्राइवेट व्यक्ति को नियुक्त किया है, जो कभी आता है तो कभी नही आता। ऐसे में यात्री बारिश के मौसम में खुले आसमान, तेज गर्मी में भी धूप में खड़े रहते है। अगर यह सुविधाएं यहां पर हो तो यहां न केवल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि रेलवे को भी राजस्व मिलेगा।
पुराने को जर्जर बताकर तोड़ा, अब नए भवन के इंतजार में यात्री
लुकवासा- शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग में लुकवासा कस्बे में ट्रेने तो कई रुकती है, लेकिन रेलवे स्टेशन न होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। तीन साल पूर्व पुराने रेलवे स्टेशन भवन को जर्जर बताते हुए प्रबंधन ने उस भवन को तो तोड़ दिया, लेकिन अभी तक नए का निर्माण नही हो सका है। इसके अलावा यहां पर पीने के पानी से लेकर शौचालय, प्रतिक्षालय तक नही है। जिम्मेंदार प्रबंधन इन सभी समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नही है।
यहां बता दे कि लुकवासा से हर दिन आधा सैकड़ा यात्रियों का ग्वालियर, गुना, कोटा, इंदौर आदि शहरों के लिए आना-जाना होता है। यहां पर पैसेजर ट्रेन से लेकर एक-दो बड़ी ट्रेने भी रूकती है। इसके बाद भी यहां पर रेलवे स्टेशन के नाम पर एक भवन तक नही है। यहां पर हर काम खुले आसमान के नीचे होता है। हालांकि वर्ष 2019 तक तो यहां पर स्टेशन के नाम पर एक भवन था, जिसे प्रबंधन ने जर्जर बताते हुए तोड़ दिया। कुछ चतुर्थ श्रैणी कर्मचारियों के शासकीय आवास व माल गोदाम भी है, लेकिन स्टेशन नही है।
इनका कहना हैं
रेलवे बोर्ड को कराऊंगा अवगत
मैं जल्द ही लुकवासा, कोलारस व बदरवास स्टेशन के भ्रमण पर आ रहा हूॅ। यहां पर यात्रियों से चर्चा के बाद जो भी परेशानियां है। उनको हल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराऊंगा।
सुनील आचार्य, जेड आर यूसीसी मेम्बर जबलपुर जोन गुना।
भवन का प्रस्ताव बनाएंगे
अगर कोरोना के समय उसका भवन तोड़ दिया गया है तो वह सिर्फ हॉल्ट स्टेशन बन गया होगा। बाकी मैं लुकवासा स्टेशन का स्टेटस देख लेता हूॅ। अगर वहां पर स्टेशन चालू करना होगा तो वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके भवन का प्रस्ताव बनता देते है।
नरेन्द्र पंवार, सीनियर सेक्सन इंजीनियर, शिवपुरी।

लुकवासा का रेलवे स्टेशन भवन हुआ जर्जर, दो साल पूर्व इस तरह था रेलवे स्टेशन का भवन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment