शिवपुरी: जिले में शनिवार की देर रात आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कलोथरा फाटक गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना वाहन चालकों द्वारा सुभाषपुरा थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची सुभाषपुरा थाना पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी भेजा है। वही तेंदुए को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ रोड क्रॉस कर रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से तेंदुए को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। तेंदुए की उम्र करीब 3 वर्ष बताई गई है वहीं संभावना जताई जा रही है कि माधव नेशनल पार्क से भटक कर तेंदुआ सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के जंगल से लगे कलोथरा गांव के पास पहुंचा होगा।

आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तेंदुए की मौत,वन विभाग ने पीएम के लिए भेजा तेंदुए का शव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment