Press "Enter" to skip to content

24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए चोरी के दो आरोपी, चोरी की बाइक और एक 312 बोर का देशी कट्टा किया जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के धौरिया रोड़ से विते शुक्रवार की दोपहर ऑटो से सरसों का भरा कट्टा चोरी करने वाले 2 आरोपियों को बैराड़ थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से एक चोरी की बाइक और 315 बोर का एक देसी कट्टा जब्त किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान हेमंत और शिशुपाल रावत के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार को धौरिया रोड़ के पास दबिश देकर दोनों युवकों को उस समय धर दबोचा जब दोनों वारदात की नियत से बैठे हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक और 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है।

चोरी की बाइक का वारदात में करते थे इस्तेमाल बीते रोज हुए थे सीसीटीवी में कैद –

बैराड़ थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी हेमंत और शिशुपाल ने बीते 1 अक्टूबर को शिवपुरी से एक मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया था उक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP33MN6936 की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। आज इसी मोटरसाइकिल के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमते थे बीते रोज दोनों आरोपियों ने एक किसान का सरसों से भरे 60 किलोग्राम वजनी कट्टे को ऑटो से चुरा लिया था चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी पुलिस पड़ताल में दोनों आरोपियों की पहचान हुई थी जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!