राज्य मंत्री की पंचायत में नहीं पहुंचे सरपंच, सचिब मंत्री ने की नाराजगी व्यक्त
पोहरी: ग्वालियर में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को मप्र के PWD राज्य मंत्री राठखेड़ा ने जनपद पंचायत सभागार में पंचायतों के सरपंचों सहित सचिव व रोजगार सहायकों को भीड जुटाने के लिए प्रोत्साहित करने एक बैठक का आयोजन किया।
पोहरी के जनपद पंचायत सभागार में हुई इस बैठक में पहुंचे ग्राम पंचायत भिलोड़ी के नव निर्वाचित सरपंच रिटायर्ड फौजी एवं सरपंच बीलवरा कला मोहर सिंह धाकड़ ने मंत्री राठखेड़ा के समक्ष पिछले छह महीने से पंचायतों में एक रुपये का भी काम न होने के साथ-साथ कमीशन प्रथा पर भी काफी नाराजगी जाहिर की।
मोहर सिंह धाकड़ का कहना था कि हमें 4 महीने हो गए हैं, हमने एक रूपया का भी काम नहीं किया है, बताओ हम करें तो क्या करें? इतना ही नहीं कमीशन को लेकर अधिकारियों की तरफ इशारा करते हुए यहां तक कहा कि इन्हें झोला भर-भर कर रूपया देते हैं, फिर भी सुनवाई नहीं होती। मोहर सिंह धाकड़ एवं फौजी की बात पर अध्यक्ष रामकली आदिवासी एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुन्ना लाल रावत भी लगाए आरोपो को सही ठहराया.
जब मीडिया ने जब भ्रष्टाचार मिटाने के संबंध में की जाने सरकार की बयान बाजी पर कटाक्ष करते हुए यह कहा कि आठ साल हो गए हैं, आखिर भ्रष्टाचार कब मिटेगा तो मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि आठ साल नहीं अस्सी साल भी लग सकते हैं। कुल मिलाकर पंचायत मंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से यह स्वीकार किया कि पंचायतों में भ्रष्टाचार होता है और आगे भी होता रहेगा, जिसे मिटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी उसमें और समय लगेगा।
राज्य मंत्री की पंचायत में नहीं पहुंचे सरपंच
खास बात यह है कि राज्य मंत्री मंत्री राठखेड़ा ने पोहरी की 79 सभी पंचायतों के सरपंचों को जनपद पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह आदिवासी के माध्यम से आमंत्रण भिजवाया था। इसके बाबजूद लगभग आधी पंचायतों के सरपंच उनके द्वारा आयोजित की गई पंचायत में नहीं पहुंचे।

राज्य मंत्री के सामने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंचो ने किया हंगमा CEO पर लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment