Press "Enter" to skip to content

दिल्ली से भागे प्रेमी प्रेमिका सिरसौद पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने खोजकर सिरसौद से बरामद किया / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर है अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव से जहां आज दिल्ली पुलिस ने एक प्रेमी-प्रेमिका को सिरसौद गांव से बरामद किया है.
जानकारी के अनुसार सिरसौद निवासी नवयुवक एक माह पूर्व दिल्ली मजदूरी करने के लिए गया था और वहीं शादीशुदा युवती मिली जहां दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा की युवती अपने पति को छोड़कर दिल्ली से प्रेमी के साथ सिरसौद आ पहुंची. वहीं युवती के परिजनों दिल्ली के विवेक बिहार थाना में पहुंचकर l अपरहण का मामला दर्ज करवाया और वहीं दिल्ली पुलिस ने युवती की छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान युवती के मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो पता चला की युवती सिरसौद में गांव में मौजूद हैं. वहीं दिल्ली पुलिस तत्काल सिरसौद के लिए रवाना हुई और अमोला थाना पहुंचीं जहां दिल्ली ने अमोला पुलिस का बल का सहयोग लेकर मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए दबिश दी तो प्रेमी-प्रेमिका को दिल्ली पुलिस ने सिरसौद गांव से बरामद कर लिया है. वहीं अमोला पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर प्रेमी-प्रेमिका को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!