शिवपुरी: जिले में सर्किट हाउस रोड़ के सामने स्थित शराब की दुकान के सामने सड़क पर कार में बैठकर शराब पीना दो युवकों के लिए भारी पड़ गया मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने युवकों को लताड़ लगाते हुए कार को क्रेन से उठवा कर यातायात थाना भिजवा दिया.मामले में यातायात पुलिस ने धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.कार मालिक को अब न्यायालय से गाड़ी छुड़वाना पड़ेगी.दरअसल पिछोर के काली पहाड़ी निवासी कार मालिक सोनू गुप्ता अपने एक दोस्त के साथ कार में बैठकर शराब पी रहा था तभी वहां यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव अपनी टीम के साथ पहुंच गए जिसे देखकर कार में बैठकर शराब पी रहे दोनों युवक सक पका गए और शराब की बोतल और गिलास छुपाने लगे लेकिन यातायात प्रभारी ने युवकों की इस हरकत को पकड़ लिया और काबे से शराब से भरा गिलास और शराब की बोतल जब्त की. यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कार को क्रेन से उठवा कर यातायात थाने भेजा और मामले में धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

कार में बैठकर शराब पीना युवकों को पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने क्रेन से उठा कर थाने भेजी कार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment