Press "Enter" to skip to content

अस्पताल परिसर में नवजात बच्चा पत्थरों से ढका मिला, पढ़िए पूरी खबर / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक महिला को जुड़वा बच्चे हुए जिसके बाद दोनों बच्चे कमजोर थे एक बच्चे की मौत हो गई वहीं बच्चे की दादी ने अस्पताल परिसर में सुबह 5 बजे के आसपास सहायता केंद्र के पास कूलर के नीचे पत्थरों से बच्चे को ढक दिया सुबह जब सिक्योरिटी गार्ड ने पत्थरों को हटाकर देखा तो नीचे नवजात बच्चा पाया गया जिसकी तलाश की गई तो गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुरा की महिला गायत्री ओढ़ पत्नी भरत और उम्र 35 साल को जिला अस्पताल में दो जुड़वा बच्चे हुए थे दोनों कमजोर थे जिसमें एक की मौत हो गई.

दादी शांति ओढ़ ने बताया कि बच्चे को दफनाने के लिए कुछ था नहीं तो पत्थरों से ढक दिया मैं इस बारे में ज्यादा जानती नहीं पहली बार मैं शिवपुरी आई हूं फिलहाल दूसरे बच्चे का इलाज जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!