Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने पति और सास पर लगाया हत्या का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहवलपुर गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी.लड़की के पिता को जैसे ही बेटी की मौत की खबर मिली उसने घटना की सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी.जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.लड़की के पिता ने मृतिका के पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पति और सास पर लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप

मृतिका के पिता मोहर सिंह मोगिया निवासी देवरी राजस्थान ने बताया कि उसने अपनी बेटी लाखा मोंगिया उम्र 20 वर्ष की शादी 2 साल पहले बैराड़ के बेहवलपुर निवासी सोनू मोंगिया से की थी.
शादी के बाद से ही पति सोनू और सास ज्ञाना बाई बेटी के साथ मारपीट करते थे जिस कारण वह मायके में ही रह रही थी.10 दिन पहले नवरात्रि में उसने अपनी बेटी को ससुराल भेजा था.
गुरुवार को बेटी की ससुराल से खबर आई कि उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसने इसकी सूचना बैराड़ थाने पर दी और परिजनों के साथ जब मौके पर जाकर देखा तो उसे पता चला कि उसकी बेटी के साथ पति और सास ने मारपीट की है.मृतिका के पिता ने पति और सास पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!