Press "Enter" to skip to content

फांसी: परिवार दादी के देहांत के बाद गाँव में था, इधर बेटी ने लगा ली फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फतेहपुर में 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दादी के देहांत के चलते परिवार के सदस्य गांव चले गए थे। फिजीकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मोनिका (20) पुत्री मांगीलाल ओझा निवासी फतेहपुर ने गुरुवार को मकान के जाले से फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिजन दादी के दिन पर तीन दिन पहले गांव दुल्हारा चले गए थे। वहीं मृतका की छोटी बहन कोचिंग पढ़ने गई थी। छोटी बहन कोचिंग से लौटी तो मोनिका को फांसी के फंदे पर लटका पाया। सूचना पर परिजन भी दुल्हारा गांव से शिवपुरी लौट आए। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

मानसिक हालत खराब होने पर ग्वालियर इलाज चल रहा था: मृतका मोनिका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोनिका का ग्वालियर इलाज चल रहा था। अक्सर दौरे पड़ते थे। तीन महीने पहले भी मोनिका ने आत्महत्या की कोशिश की थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!