Press "Enter" to skip to content

देशी शराब, हाथ भट्टी शराब सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार / Pichore News

शिवपुरी: पुलिस थाना पिछोर जिला शिवपुरी पुलिस ने 2 अवैध शराब बेचने वाले तस्कर गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की व दोनों को भेजा जेल, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी पिछोर दीपक तोमर के मार्गदर्शन में अवैध शराब पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है. जिसके अंतर्गत थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस थाना पिछोर टीम ने गल्ला मंडी के पास से अवैध शराब बेच रहे रामनिवास बाल्मीक उर्फ चौतरा निवासी बड़ा बाजार पिछोर को 20 क्वार्टर देसी शराब प्लेन व 4.500 लीटर ओपी शराब सहित धारा 34(1),49 (क) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया। ग्राम कोटरा प्रतीक्षालय के पीछे से अवैध शराब ले जा रहे आरोपी अनिल लोधी निवासी ग्राम बाचरौंन को दो केन में 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर व गिरफ्तार कर धारा 34(2)आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया। पुलिस थाना पिछोर की टीम के एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, अमर लाल बंजारा, प्रधान आरक्षक अरविन्द यादव, संतोष यादव, राजेश चौबे ,आरक्षक मांगीलाल गुर्जर ,रामनाथ रावत, कमल सिंह मांझी ,राघवेंद्र पाल, ब्रजेश राणा की  सराहनीय भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!