घर पर आपका इंतजार हो रहा है करवा चौथ को सफल बनाएं हेलमेट पहनकर सुरक्षित घर पहुंचे..कोलारस पुलिस
शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर कोलारस एसडीओपी विजय यादव के मार्गदर्शन में कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा द्वारा आज करवा चौथ के त्यौहार को देखते हुए कोलारस नगर के चौराहों पर जगह जगह बैनर लगाए गए जिसमें स्लोगन दिए गए हैं-करवा चौथ को सफल बनाएं हेलमेट लगाए, घर पर आपका इंतजार हो रहा है हेलमेट पहने सुरक्षित पहुंचे… बस स्टैंड पर बाइक चालकों को रोककर भी हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की समझाइश भी पुलिस द्वारा दी गई






Be First to Comment