शिवपुरी: शहर में अस्पताल चौराहे पर मुख्य बाजार स्थित जनरल स्टोर की दुकान में करीब 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया.यह देखकर दुकानदार व आसपास के लोग दहशत में आ गए.दुकान मालिक ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी.जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित माधव नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ दिया.जिसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली.दरअसल अस्पताल चौराहे पर गुरुवार की दोपहर अनिल जैन की जनरल स्टोर की दुकान में एक 8 फुट का घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया. जिसे देखकर दुकानदार दहशत में आ गया. दुकान में सांप घुसा होने की खबर से आसपास के दुकानदारों की भीड़ अनिल जनरल स्टोर की दुकान पर लग गई. जिसके बाद दुकान में सांप घुसे होने की सूचना वन विभाग को दी गई जिस पर मौके पर पहुंचे वन कर्मी दाताराम आर्या और नरेंद्र ओझा ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा.दरअसल जनरल स्टोर की दुकान में छोटा-छोटा सामान रखा होने की वजह से. सांप करीब 1 घंटे तक वन कर्मियों को छकाता रहा.आखिरकार वन कर्मियों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित माधव नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ा. इस दौरान दुकान के आसपास तमाशाबीनों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई.

जनरल स्टोर की दुकान में घुसा 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप, दुकानदारों में मचा हड़कंप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment