शिवपुरी: शिवपुरी के झाँसी रोड स्थित ग्राम नीमडाडा में आदिवासी बस्ती में पहुंचकर भाजपाइयों ने श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्मदिन मनाया साथ ही खिचड़ी का वितरण भी किया गया.
विधायक प्रतिनिधि योगेश शर्मा ने बताया की आज श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मदिन की उपलक्ष्य में श्रीमंत महाराज साहब यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेणना से सभी लोगों ने ग्राम नीमडाडा में पहुंचकर अम्मा महाराज का जन्मदिन मनाया साथ ही खिचड़ी वितरण का आयोजन भी किया गया.
कार्यक्रम में योगेश शर्मा विधायक प्रतिनिधि, अनसुईया आदिवासी सरपंच कोटा, अजय सिंह कुशवाह, गिरीश दुबे, राजेश गोस्वामी, दिलीप अग्रवाल, अन्नू श्रीधर मौजूद रहें






Be First to Comment