शिवपुरी: शिवपुरी की फिजिकल थाना पुलिस उस समय मुक्तिधाम में पहुंच गई जब 21 वर्षीय नवविवाहिता की अर्थी सजी हुई थी जहां उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी पुलिस मुक्तिधाम पहुंची और नवविवाहिता की अर्थी को वापस लेकर आई जहां नवविवाहिता का पीएम कराया गया मां ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं.
जानकारी के अनुसार सुगंधी आदिवासी पति दीपक शाक्य निवासी फक्कड़ कॉलोनी की मौत 12 अक्टूबर को ग्वालियर कमलाराजा हॉस्पिटल में हो गई थी जिसको सरकारी एंबुलेंस से शिवपुरी लाया गया था जहां फक्कड़ कॉलोनी से उसकी अंतिम यात्रा निकली और अंतिम संस्कार की तैयारियां मुक्तिधाम में चल रही थी तभी फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवविवाहिता की अर्थी को वापस लेकर आई जहां उसका पीएम कराया जा रहा है.
आपको बता दें कि सुगंधी की मां ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं उसका कहना है कि जहर देकर मेरी बेटी को मारा गया है इसके बाद पुलिस मुक्तिधाम पहुंची, महिला के शव का पीएम कराया जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कहानी स्पष्ट होगी.
आपको बता दें कि सुगंधी कि पिछले दिनों से तबियत खराब रहती थी 10 तारीख को सुगंधी की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज 10 तारीख को ही रेफर कर दिया गया था वही अगले दिन कमला राजा हॉस्पिटल ग्वालियर में परिजन सुगंधी को लेकर गए जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई सरकारी एंबुलेंस से सुगंधी के शव को शिवपुरी लाया गया जिसके बाद उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. इसके बाद पुलिस शव को पीएम कराने के लिए वापस लेकर आई.

मुक्तिधाम से लौटी नवविवाहिता की अर्थी पुलिस ने कराया पीएम, मां ने लगाया हत्या का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment