Press "Enter" to skip to content

12 वर्षीय बालिका के साथ गाँव के 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईचोनिया के रामपुरा आदिवासी बस्ती की बालिका गांव की दुकान से शक्कर लेने गई तभी बालिका के साथ गांव के ही 2 आरोपियों ने गैंगरेप की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने परिजनों से की परिजन किशोरी को लेकर पुलिस थाना रन्नौद पहुँचे जहाँ पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 12 वर्षीय किशोरी अपने घर से पास की किराने की दुकान पर शक्कर लेने गई थी। दुकान से लौटते समय बालिका को महेश आदिवासी उम्र 20, मिथुन आदिवासी उम्र 21 साल दोनों उठाकर पास के खेत में ले गए और बारी-बारी से बलात्कार किया।

बालिका के बेहोश होने पर आरोपी मौके से भाग गए। होश आने पर बालिका घर आई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार की सुबह थाने पहुंचकर परिजनों ने दोनों आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की दबिश दी जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!