Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत,पति के साथ मायके जा रही थी पत्नी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी में बुधवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई है.हादसा शिवपुरी श्योपुर हाईवे पर पिपरघार तिराहे के पास हुआ.जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.जिससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद पोहरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पोहरी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान पति पत्नी की मौत हो गई.पुलिस ने गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है. मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी पत्नी

जानकारी के अनुसार पिपरघार निवासी हजारी पुत्र रामचरण जाटव उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी बर्षा जाटव उम्र 25 वर्ष के साथ बाइक से पत्नी को मायके सिरसौद गांव ले जा रहा था तभी शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर पिपरघार तिराहे के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.दुर्घटना में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए.मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को इलाज के लिए पोहरी अस्पताल में भर्ती कराया.जहां इलाज के दौरान ही दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई.

पोहरी से धर्मेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!