Press "Enter" to skip to content

बड़ोदी स्थित पटाखा व्यापारी के यहाँ GST की टीम का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के बडौदी में एक पटाखा कारोबारी के यहां जीएसटी की टीम ने छापामार कार्यवाही की है। मौके पर पहुंची सेल टैक्स के आधा दर्जन कर्मचारियों के द्वारा पटाखा व्यापारी के गोदाम पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के बड़े पटाखा व्यापारी नवोदित खंडेलवाल के यहां सेल टैक्स की टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई है। सूत्रों की माने तो नवोदित खंडेलवाल की शिकायत ग्वालियर जीएसटी ऑफिस में की गई थी जिसके बाद एक पत्र के माध्यम से शिवपुरी के सेल टैक्स की टीम को छापामार कार्यवाही करने के निर्देश मिले थे। इसी कड़ी में आज सेल टैक्स के टीम के द्वारा पटाखा कारोबारी नवोदित खंडेलवाल के गोदाम पर छापा मारा गया है मौके पर मौजूद टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।

मौके पर मौजूद वाणिज्य कर अधिकारी जया शर्मा का कहना है कि आतिशबाजी के गोदाम पर स्टॉक की गणना की जा रही है साथ ही स्टॉक के कागजों से मिलान किया जा रहा है। कार्यवाही पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!