शिवपुरी: दूरसंचार वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल में करवाचौथ पर्व के अवसर पर हिमवीर वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. सुषमा शुक्ला, चीफ एक्जक्यूटिव (हावा) दूरसंचार वाहिनी एवं वाहिनी की समस्त हिमवीर महिला सदस्यायें सभा में मौजूद रहीं।
सर्वप्रथम डा. सुषमा शुक्ला, चीफ एक्जक्यूटिव हावा के आगमन पर वाहिनी की समस्त हिमवीर महिलाओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रोग्राम, मेंहदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डा. सुषमा शुक्ला ने सभी हिमवीर महिला सदस्याओं को सभा में आने के लिए धन्यवाद दिया। समस्त हिमवीर महिला सदस्याओं को भारतीय संस्कृति के अनुसार त्यौहारों को हर्ष एवं उल्लास से मनाने का आग्रह किया तथा सभी हिमवीर महिला सदस्याओं को करवाचौथ के पर्व की शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि हिमवीर वाईव्ज वेलफेयर एसोशिएसन आई0टी0बी0पी0 द्वारा संचालित एक एसोसिएशन है जो कि आई0टी0बी0पी0 तथा बल के शहीद परिवारों के कल्याणार्थ कार्य करता है।
फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में विजेता प्रथम पुरस्कार-श्रीमति पूजा, द्वितीय पुरस्कार-श्रीमती राजश्री, तृतीय पुरस्कार-श्रीमती निशा तथा मेंहदी प्रतियोगिता में विजेता प्रथम पुरस्कार श्रीमती सपना, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती निशा एवं तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से कु0 संस्कृति एवं कु. कोमल को डा. सुषमा शुक्ला (चीफ एक्जक्यूटिव हावा) दूरसंचार वाहिनी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।






Be First to Comment