Press "Enter" to skip to content

शौच की कहकर निकला 18 वर्षीय युवक राहुल रावत हुआ लापता / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के पोहरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम नरैयाखेड़ी में शौच की कहकर निकला युवक लापता हो गया वहीं परिजनों ने पुलिस से युवक को ढूंढने की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार मुकेश रावत पुत्र गजराज सिंह रावत ग्राम नरैयाखेडी ने बताया की 11 अक्टूबर को शाम 07 बजे शौच की कहकर कुएं पर गया था तभी से उसके पुत्र राहुल रावत को गांव में नहीं देखा गया। वहीं जब इसकी गुमशुदा की जानकारी रिश्तेदारों को लगी तो एक रिश्तेदार से जानकारी मिली, कि गुमशुदा लड़का सुबह 6 बजे शिवपुरी पोहरी रोड स्थित घोड़ा चौराहा पर देखा गया था, जिसकी सूचना परिजनों को मिलते ही शिवपुरी कंट्रोल रूम आकर बच्चें को सीसीटीवी फुटेज की मदद से खोज रहे है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!