Press "Enter" to skip to content

NH 46 पर दिल्ली से इंदौर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले एनएच 46 हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया वहीं ट्रक चालक घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक रामअवतार गुर्जर पुत्र रामसेवक गुर्जर उम्र 40 साल अख़बार बनने वाले कागज से भरे बंडल का ट्रक दिल्ली से इंदौर लेकर जा रहे थे. तभी लुकवासा चौकी अंतर्गत देहरदा सड़क पर एन एच 46 पर नींद के झोंके में ट्रक सड़क से नीचे उतर गया जिससे ट्रक पलट गया जिसके बाद ट्रक चालक घायल हो गया वहीं ट्रक में एक और चालक भी मौजूद था घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है वहीं मौके पर लुकवासा चौकी पुलिस और टोल की एंबुलेंस पहुंच गई थी लेकिन घायलों ने जाने से मना कर दिया. जिसके बाद सुबह उनके परिजन पहुंचे और अस्पताल लेकर आए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!