शिवपुरी: वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी श्री गोपाल सिंह जाटव के नेतृत्व में अवैध रूप से परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्ती कर कार्यवाही की गई व उसके खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अन्य कार्यवाही की गई.
परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर बीट गढ़ी बरौद के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 990 से अवैध फर्शी पत्थर का परिवहन कर लाया जा रहा है जिस पर से तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी द्वारा टीम गठित कर एवं स्वयं मौके पर पहुंचकर बीट गढ़ी बरौद की तरफ से आ रहे एक आयशर 485 सिल्वर कलर के ट्रैक्टर का पीछा किया पीछा किया तथा पीछा करने के दौरान ट्रैक्टर चालक मय फर्शी पत्थर से भरे हुए ट्रेक्टर ट्रॉली सहित फोर लाइन पर सुरवाया के समीप छोड़कर भाग गया जिस पर से परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी द्वारा तत्काल पुलिस थाना सुरवाया से पुलिस बल की सहायता लेकर बन अमले के साथ अवैध रूप से परिवहन कर रहे फर्शी पत्थर के ट्रैक्टर को मौके से अपराधी सहित जप्त कर शासकीय कार्यवाही की गई हैं. इस टीम में सराहनीय योगदान देने पर वन परिक्षेत्र सहायक श्री भूपेंद्र वर्मा वनरक्षक श्री वीर सिंह ,बाबूलाल नरवरिया, हेमराज शाक्य , मनीष उपाध्याय तथा शौकत अली एवं एवं थाना प्रभारी सुरवाया रामेंद्र चौहान जी की भूमिका सराहनीय रही उन्होंने तत्काल पुलिस बल उपलब्ध कराया.
जो भी व्यक्ति अवैध गतिविधि में लिप्त पाया जाएगा उन पर विभाग कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी अवैध उत्खनन अवैध कटाई एवं अतिक्रमण में लिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा हमने रात्रि गश्ती हेतु टीम का गठन कर दिया गया है रात्रि में गस्ती जारी रहेगी एवं इसी प्रकार कार्रवाई की जावेगी”
गोपाल सिंह जाटव
वन परीक्षेत्रअधिकारी शिवपुरी






Be First to Comment