शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की पुनर्स्थापना का काम जोरों पर चल रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में तेंदुओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शिवपुरी में माधव नेशनल पार्क के आंकड़ों की बात करें तो लगभग तेंदुओं की संख्या आधा सैकड़ा हो चुकी है। माधव नेशनल पार्क में घूमने जाने वाले सैलानियों का कहना होता है कि उन्हें तेंदुआ देखने को नहीं मिलता, लेकिन नेशनल पार्क से दूर सतनबाड़ा-नरवर मार्ग में तेंदुआ का दिखना आम हो गया है।
शिवपुरी जिले के सतनबाडा वन क्षेत्र के सतनबाड़ा-नरवर रोड तेंदुओं का पसंदीदा विचरण करने का स्थान माना जाने लगा है। इस मार्ग पर अकसर तेंदुआ का विचरण देखा जा सकता है, अब तक कई राहगीर इस मार्ग पर तेंदुओं को घूमते हुए व शिकार करते हुए अपने कैमरों में कैद कर चुके हैं। बीती रात भी एक तेंदुआ सतनबाडा-नरवर मार्ग के पटी घाटी पर दो कार सवारों ने स्पॉट किया।
नेशनल पार्क की बाउंडरी फांदकर रेंज क्षेत्र में घुसते है
माधव नेशनल पार्क की सीमा को हालांकि की जालियों से बंद किया गया है, लेकिन नेशनल पार्क की सीमा में कई जगह जालियां टूटी पड़ी हुईं है। पार्क में कई जगह पत्थर की बाउंडरी वॉल कर काम चलाया है, जिनमें से निकलकर यह तेंदूआ नेशनल पार्क के क्षेत्र से निकलकर रेंज क्षेत्र में घुस आते हैं। हालांकि सतनबाड़ा-नरवर मार्ग पर इतना ट्रैफिक नहीं रहता है, लेकिन कई बार यह तेंदुआ विचरण करते हुए आगरा-बॉम्बे फोरलेन तक पहुंच जाते हैं। इस दौरान तेंदुआ हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। कुछ महीने पहले सतनबाड़ा रेंज क्षेत्र में फोरलेन हाइवे पर एक तेंदुआ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

नरवर सतनबाड़ा मार्ग पर बैठा मिला तेंदुआ, पटी घाटी पर कार सवार ने बनाया वीडियो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment