शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पडोरा पर दो बाइक आमने सामने भिड़ गई. जिसमें एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार मूलचंद आदिवासी पुत्र इम्तल आदिवासी उम्र 50 साल निवासी ग्राम सुनाज चक थाना कोलारस अपनी उडद बेचने आया था तभी ट्रैक्टर को सर्विस पर लगा दिया और गांव के ही ग्रामीण के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था तभी पडोरा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक आमने सामने से टकरा गई जिसमें मूलचंद आदिवासी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.






Be First to Comment