Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटी की दर्दनाक मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में सोमवार की सुबह कोटा-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में बाइक सवार बाप-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लड़की अपने पिता के साथ टीला करैरा से दिनारा कक्षा सातवीं के छमाही पेपर देने जा रही थी. इसी दौरान दिनारा पिछोर तिराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने इनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.हादसा दिनारा थाना क्षेत्र में हुआ है.पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है.वही बाप बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भिजवाया है.

पिता के साथ बाइक से पेपर देने जा रही थी बेटी

जानकारी के अनुसार करैरा टीला के निवासी जीतेंद्र बंशकार सोमवार की सुबह कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली अपनी 12 वर्षीय बेटी दीपाली वंशकार को छमाही के पेपर दिलाने बाइक से दिनारा जा रहा था तभी दिनारा पिछोर तिराहे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों बाप-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दिनारा कस्बे में सुबह सुबह हुए इस हृदय विदारक सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के गमजादा परिजनों देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!