Press "Enter" to skip to content

शिक्षण संस्थानों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई: बिना हेलमेट बच्चों को छोड़ने पालक आए तो होंगी कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: आज शहर में यातायात पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में हेलमेट अनिवार्यता को लेकर अभियान चलाया गया. जो पालक बच्चों को दो पहिया बाहनों से स्कूल छोड़ने आते हैं उन्हें समझाईस दी गई, साथ ही स्कूल प्रवंधन को हिदायत दी गई की आगे से बिना हेलमेट बाले पालको को स्कूल में प्रवेश ना दिया जाए.

माननीय हाईकोर्ट जबलपुर एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में जिलाधीश महोदय द्वारा समस्त शिक्षण संस्थानों में हेलमेट अनिवार्य संबंधी आदेश पारित किया था। जिसमें समस्त अभिभावक, स्कूली बच्चे एवं टीचर्स को हेलमेट अनिवार्य किया गया है. उसी के पालन में आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा सेंट बेनेडिक्ट स्कूल एवं भारतीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में जिलाधीश महोदय के आदेश का पालन होना नहीं पाया गया। सभी बच्चे एवं अभिभावक बिना हेलमेट के मिले। जिसके बाद वहां की प्रिंसिपल से आदेश का पालन कराने को कहा गया। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी द्वारा बच्चों के अभिभावकों से भी बात की गई उन्हें भी कल से हेलमेट लगाने को कहां गया एवं स्कूल गार्ड को भी यह कहा गया कि वह किसी भी स्कूली बच्चे, अभिभावक एवं टीचर को बिना हेलमेट स्कूल में प्रवेश ना दें। इस दौरान सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष एवं यातायात का स्टाफ मौजूद था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!