शिवपुरी के खनियाधाना नगर में प्रताड़ना से परेशान होकर एक बेटी ने अपने पिता की शिकायत खनियाधाना थाना में पहुंचकर की है। बेटी का कहना है कि उसका पिता सट्टे का काला कारोबार करता है। नशे का आदि उसका सटोरी पिता उसके व उसकी मां के साथ मारपीट भी करता रहता है। जिससे परेशान होकर बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
सट्टे में होता है नुकसान तो पिता करते हैं मारपीट
खनियाधाना नगर के हरदौल मंदिर के पास रहने वाली खुशी केवट का कहना है कि उसके पिता महेश केवट सट्टे का काला कारोबार करते हैं। जब भी उसके पिता को सट्टे में नुकसान हो जाता है तो वह उसे व उसकी मां को मारते हैं। पिता की रोज-रोज की मारपीट के खिलाफ उसके भाई ने जब आवाज उठाई तो उसे घर से बेदखल कर दिया। इसके बाद जब खुशी अपने पिता से रोज रोज घर मे क्लेश करने की मना की तो उसके साथ भी उसके मारपीट कर दी। तब से वह अपने मौसी के साथ रह रही है।
तेजाब से चेहरा जलाने की देता है धमकी
खुशी का कहना है कि उसके पिता ने उसे तेजाब से जलाने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने पुराने घर पर मौसी के साथ रह रही है। खुशी की मां प्रताड़ना से परेशान होकर मायके चली गईं थी। उसके साथ हुई घटना की सुनकर मां भी उसके पास मौसी के घर आ गईं है।
खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी का कहना है कि महेश केवट के खिलाफ सट्टे की धाराओं में कार्रवाई की गई है। खुशी केवट से मिलकर उसकी अन्य समस्या को निपटाने का प्रयास किया जाएगा।

सट्टे बाले पिता कि बेटी ने की शिकायत, कहा तेजाब फेंकने की दी धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment