शिवपुरी: शिवपुरी के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नयाखेड़ा विजयपुर के ग्रामीणों को नहर उस समय मुसीबत बन गई जब नहर में से पानी निकासी नहीं हो पाती और पूरा पानी नहर के ऊपर से आकर घरों और खेतों में भर जाता है जिसके कारण उनकी खाने-पीने की सामग्री भी भीग जाती है जिसके चलते हुए ग्रामीण खाने पीने को भी मोहताज होते दिखाई देते हैं.
जानकारी के अनुसार भोंती थाना क्षेत्र से आधा किलोमीटर की दूरी पर विजयपुर नया खेड़ा गांव स्थित है. वही नावली डैम का पानी नहर से होकर गुजरता है. नगर महुअर नदी पर बनी हुई है. आपको बता दें कि नहर के नीचे से अखाई नाला निकला हुआ है. जिसकी पुलिया में से एक पाइप गया हुआ है. जिससे उसका पानी निकासी नहीं हो पाती है जिसके चलते पानी घरों और खेतों में भर जाता है पिछले साल भी यही स्थिति निर्मित हुई थी जब भारी बारिश के चलते पानी की निकासी नहीं होने के कारण घरों और खेतों में भर जाने से किसानों की फसलों और खाने-पीने की सामग्री उसमें डूब गई जिससे वह खाने पीने को भी मोहताज हो गए जिसके चलते आज सुबह ग्रामीणों ने पिछोर-सिरसोद मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया और उनकी मांग थी कि उनकी समस्या का स्थाई हल किया जाए जिसके चलते घंटों के चक्का जाम के बाद मौके पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी पहुंचे जहां उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का हल किया जाएगा. फिलहाल अभी स्थिति में उन्होंने एक जेसीबी परमानेंट वहां अस्थाई तौर पर रखवा दी है जब भी नहर में ऐसी स्थिति निर्मित होगी तो नहर को तोड़ दिया जाएगा और पुलिया का चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी आगे भेज दिया गया है.

नहर बनी ग्रामीणों को मुसीबत, घरों और खेतों में भरा पानी, खाने पीने को मोहताज ग्रामीण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment