शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम चौसीजा में बुधवार रात करीब 8 बजे के लगभग एक युवक को सर्प ने डस लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे झाड़ फूक कराने ले गए। इसके बाद युवक की ज्यादा हालत खराब होने पर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार दिलीप (45) पुत्र कुंदन पाल निवासी ग्राम चौसीजा अपने घर पर घटिया पर सो रहा था तभी वह बाथरूम के लिए बाहर निकलकर आया तो एक जहरीली सर्प ने डस लिया। इसके बाद वह घायल हो गया और उसकी अस्पताल तक पहुंचते ही रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम कराया कर शव परिजनों को सौंप दिया है।






Be First to Comment