Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: कूनो नदी के बीच फंसे 2 ग्रामीण, रेस्क्यू के लिए प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शुक्रवार की सुबह से हो रही भारी बारिश की वजह से पोहरी विधानसभा क्षेत्र के छर्च के पास से निकली कूनो नदी उफान पर आ गई.उफनती कूनो नदी के बीच कुढ़ी गांव के 2 ग्रामीण फंस गए हैं. बताया जा रहा है कि कुढ़ी गांव के 2 युवक हीरा कुशवाह एवं बीकेश कुशवाह किसी काम से नदी के दूसरी तरफ गए थे लौटते समय अचानक नदी में पानी बहाव तेज हो जाने के कारण दोनों युवक पेड़ पर चढ़ गए. फिलहाल दोनों युवक पेड़ पर ही मौजूद है. सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और एचडीआरईपी टीम मौके पर पहुंच गई है.


रेस्क्यू के लिए पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने मांगी सीएम शिवराज सिंह से मदद.पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने सीएम से बातकर रेस्क्यू के लिए मदद की बात कही

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!