शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनीयर में एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने मंगलवार की रात ढाई साल के मासूम को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने बच्चे की लाश को घर के अंदर ही एक लोहे के बक्से में छिपाकर रख दिया। पुलिस ने लाश को बुधवार की देर रात उसके घर के अंदर रखे से बक्से में से बरामद कर लिया है। खास बात यह है कि जब इस बहसी पिता ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया तो बच्चे की मां को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। वह कमरे में चीख पुकार करती हुई बेटे की जान की गुहार लगाती रही लेकिन इस बहसी को उसकी करूण पुकार सुनाई नहीं दी।
जानकारी के अनुसार आरोपी पिता की दो बीवियां है, दोनों ही बीवियां एक साथ रहती हैं, पहली बीवी आरोपी के साथ 15 वर्षों से रह रही है वहीं दूसरी बीवी को हाल ही में डेढ़ महीने पहले आरोपी व्यहा कर ले आया था, दूसरी बीवी अपने पहले पति को छोड़ कर उसके साथ रहने आई थी उसके साथ उसका एक ढाई वर्षीय मासूम बेटा भी था जिसकी उसके सौतेले पिता ने पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी।
बताया गया है कि जिस रात आरोपी ने अपने मासूम बेटे की हत्या करी और उसके वक्त शव को बक्से में बंद रखा था। साथ ही अपनी दोनों बीवियों को भी दूसरे कमरे में बंद करके रखा हुआ था। आरोपी का प्लान था कि अगली रात होते ही मैं अपनी बच्ची की लाश को ठिकाने लगा देगा। परंतु अगली रात होने से पहले ही घर में हो रहे झगड़े की सूचना और पत्नियों की मांगी हुई मदद के आधार पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। मौके पर बुधवार की शाम पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। परंतु पुलिस की भनक लगते ही आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे के सबको बक्से से बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए थे जांच शुरू कर दी है।
हत्या की बजह
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पत्नी ने बताया कि उसके पति के दो दोस्तों ने उसके पति से कहा था कि यह बच्चा बड़ा होकर तुम्हारी हत्या कर देगा

सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, फिर शव को रखा बक्से में / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
- लिव-इन पार्टनर पर अपहरण का आरोप: युवती और 3 माह की बच्ची बरामद, मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान गिरफ्तार / Shivpuri News
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment