शिवपुरी: शिवपुरी के जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं बेटे ने बताया कि पहले तो कमर में इंजेक्शन लगाया जबकि पिता ने मना किया तो दूसरा इंजेक्शन हाथ में लगाया, पिताजी बोले की हड्डी में लग गया है जिसके बाद वृद्ध की इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद ही मौत हो गई है. वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं
जानकारी के अनुसार अशोक बैरागी पुत्र मुरारीलाल बैरागी उम्र 50 साल अपने गांव दीघोदी शिवपुरी से जा रहा था तभी दीघोदी के पास चक्कर खाकर बाइक से नीचे गिर गया जिससे उसको चोट आई थी उसके साथ उसकी बेटी भी थी वही डायल हंड्रेड घायल वृद्ध को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए लेकर आए तभी डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया लेकिन घायल मना करता रहा कि इंजेक्शन नहीं लगाओ एक इंजेक्शन कमर में लगाया दूसरा हाथ में लगाया जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
परिजनों ने लगाए लापरवाही के डॉक्टरों पर आरोप
आपको बता दें कि मृतक के पुत्र सोनू कुमार बैरागी ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि जब पिता जी मना करते रहे फिर भी डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया पहला कमर में लगाया दूसरा हाथ में लगाया जो की हड्डी में लग गया जिसके बाद थोड़ी देर बाद पिताजी की मौत हो गई है वहीं मृतक अपने अंतिम क्षणों में बैठे से कहता रहा कि बेटा खुश रहना और आर्मी मैं जाकर देश की सेवा करना.
बेटे ने मीडिया को रोते बिलखते सुनाई कहानी
सोनू कुमार बैरागी ने ट्रामा सेंटर के बाहर रोते हुए मीडिया को अपनी कहानी सुनाई और उसने कहा कि पिताजी का सपना था कि मैं आर्मी में जाऊं उसका कहना है कि अब बर्दी तो मिल जाएगी लेकिन पिताजी कहां से मिलेंगे. सोनू कुमार बैरागी शिवपुरी के लाल माटी में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा है.

बाइक से गिरे वृद्ध की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए डॉक्टरों पर आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
- लिव-इन पार्टनर पर अपहरण का आरोप: युवती और 3 माह की बच्ची बरामद, मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान गिरफ्तार / Shivpuri News
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment