शिवपुरी: जिले में एक जिला अस्पताल से अंधविश्वास का मामला सामने आया है। जहां जिला अस्पताल के परिसर में एक बुजुर्ग महिला कागज में रखी भभूति को पहले तो अस्पताल के दाएं बाएं फेंकती दिखाई दे रही है। बुजुर्ग महिला के सामने 3 महिलाएं दाएं बाएं दो पुरुष बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले बुजुर्ग महिला भभूति को हाथ में उठाती है और फिर कुछ बोलकर एक-एक कर महिलाओं को देती दिखाई दे रही है. बुजुर्ग महिला की भभूति को महिलाएं एक-एक कर अपने सिर से लगाती हैं । अब अंधविश्वास का वीडियो सामने आया है
शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक महिला को पोहरी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी के पश्चात बच्चा कम दिन का होने के कारण उसे पोहरी से डिस्टिक हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया है। बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जिला अस्पताल में माता को बुलाने वाले संतोष जाटव ने बताया कि उनके बच्चे की डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। इसलिए उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में माता को बुलाना पड़ा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा जिंदा रहेगा या फिर नहीं संतोष ने बताया कि वह कभी भी किसी भी समय अपनी दादी के पास माता को बुला लेते हैं।
जब इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पोहरी से एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला के यहां एक लड़का पैदा हुआ जो कम दिन का है जिसे एसएनसीयू में भर्ती कराया है फिलहाल बच्चे तक कोई भभूति नहीं पहुंची है।

अंधविश्वास का खेल: नवजात शिशु को बचाने अस्पताल में बुलाई माता, अस्पताल में फिकवाई भभूत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
- “कलेक्टर साहब ध्यान दीजिए: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार” / Shivpuri News
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment