Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में बाप ने ही 2 साल के बेटे की कर दी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मनियर क्षेत्र में एक गुंडे ने शराब के नशे में अपने ही बेटे की हत्या कर दी। गुंडा शराब के नशे में धुत था। बताया जा रहा है कि नशे में उसने अपने बच्चे को पीटना शुरू किया और इस दौरान इसके सर में चोट आ गई। जानकारी के अनुसार मनियर में रहने वाला लखन कुचबंदिया क्षेत्र का गुंडा है। दशहरे पर उसने शराब पी और नशे में अपने 2 साल के बेटे जस्सी को पीट दिया। इस दौरान जस्सी की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिसभी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बच्चे के सिर में चोट नजर आ रही है और आशंका है कि सिर में गंभीर चोट आने सेही उसकी मौत हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!