शिवपुरी। जिले के अमोला पुल से एक शादीशुदा युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण सिंध नदी में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि बुधवार को सिंध नदी में माता मूर्ति विसर्जन किए जाने की वजह से मौके पर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम सुरक्षा के लिहाज से तैनात थी. जैसे ही युवक ने नदी में छलांग लगाई उसे देख कर एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर ने भी छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला.
सास के तानों के बाद लगाई छलांग
कोलारस के बेरखड़ी गांव निवासी मोहर सिंह आदिवासी की ससुराल सुरवाया थाना क्षेत्र के नयागांव में है. मोहर सिंह अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था. यहां शराब के नशे में मोहर सिंह का पत्नी से विवाद हो गया. जब उसने पत्नी की शिकायत अपनी सास से की तो सास ने गुस्से में दामाद से कह दिया “जा कहीं डूब कर मर जा” इसी बात पर मोहर सिंह ने अमोला पुल से सिंध नदी में छलांग लगा दी थी.
पत्नी के नखरे से युवक परेशान
युवक को नदी से बाहर निकालने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि, उसकी पत्नी हर बात में नखरे दिखाती रहती है. कोई भी बात नहीं मानती. इसकी शिकायत जब सास से की तो सास ने डूब कर मरने की बात कही थी. इसी बात को लेकर नदी में छलांग लगाई थी

पत्नी के नखरे से पति नाराज, सास के तानों के बाद लगाई सिंध नदी में छलांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment