शिवपुरी में विजयादशमी पर हर साल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बड़े भव्य व उत्साह के साथ दशहरे का त्यौहार मनाती है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दशहरा मिलन अवसर पर आज चिंताहरण मंदिर से भव्य जुलूस निकाला गया जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए कार्यक्रम स्थल ठाकुर बाबा मंदिर पोहरी रोड़ पर पहुंचा। यहां पहले भगवान राम और बाद में शस्त्र पूजन किया गया। दशहरे पर क्षत्रिय महासभा के निकलने वाले जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में क्षत्रिय बन्धु दोपहर 11 बजे चिंताहरण मंदिर (सिद्घेश्वर ग्राउण्ड) पर इकट्ठा हुए यहां से जुलूस विष्णु मंदिर,नीलगर चौराहा,झाँसी तिराहा, माधवचौक चौराहा, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होकर ठाकुर बाबा मंदिर पर पहुंचा।
पहली बार हाथ में शस्त्र लेकर शामिल हुईं जुलूस में बेटियां
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा शिवपुरी शहर में निकाले गए विजय जुलूस में पहली बार क्षत्रिय समाज की बेटियों ने भी हिस्सा लिया इस दौरान क्षत्रिय समाज की बेटियों के हाथों में अस्त्र शास्त्र थे क्षत्रिय समाज की बेटियों ने जुलूस के दौरान तलवार रास को दिखाया जिसे देख लोग दंग रह गए। बेटियों को तलवारबाजी की कला में दक्ष देख मौजूद लोगों ने बेटियों की खूब सराहना की। विजय जुलूस में कई क्षत्रिय युवा हाथ में तलवार भाला और अपने हथियारों को लेकर घोड़े सहित सेंकडो चार पहिया वाहनों सहित दो पहिया वाहन पर भी सवार होकर निकले।
माधव चौक पर बेटियों का तलवार रास देखने लग गया हुजूम
जैसे ही क्षत्रिय समाज की शोभा यात्रा माधव चौक पहुंची, बेटियों का तलवार रास देखने हुजूम उमड़ पड़ा यहां बेटियों ने तलवार के साथ लाठी सहित बंदूक पर भी अपने हाथ आजमाए,वहीं समाज के लोगों के द्वारा माधौ महाराज की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। निकाले गए जुलूस का जगह जगह हुए स्वागत हुआ यह जुलूस करीब 5 बजे ठाकुर बाबा मंदिर पर पहुँचा उसके बाद सभी क्षत्रिय समाज के बन्धुओं ने अपने शस्त्रों का पूजन किया और एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दी।

शिवपुरी की बेटियों ने दिखाया “तलवार रास”, हैरत में पड़े लोग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment