शिवपुरी: विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाइन के साथ सभी थाना, चौकियों में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों की वैदिक मंत्रोधाार के साथ पूजन किया गया। पुलिस लाइन के शस्त्रों की पूजन में कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार ,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एसडीओपी कोलारस विजय कुमार ,रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव तथा शहर के थाना प्रभारी, एमटीओ एवं रक्षित केंद्र के जवानों की उपस्थिति में किया।
असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमीं पर्व पर कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्घि एवं खुशहाली की कामना की। दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता हैं, उसमें विजय यानी सफलता मिलती है। परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्र पूजन में सर्वप्रथम रक्षित केंद्र में रखे आर्म्स, एम्युनेशन का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद वाहनों की पूजा की। साथ ही हवाई फायर भी किए.
इसी प्रकार सभी थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन की पूजा की गई। शस्त्र पूजन में विशेष तौर पर रक्षित केंद्र तथा थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स, एम्युनेशन तथा शस्त्र स्वरूप वाहनों की साफ-सफाई आयल, ग्रीसिंग कर पूजन किया जाता है।

विजयदशमी के अवसर पर DM और SP ने की पूजा, किए हवाई फायर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
- “कलेक्टर साहब ध्यान दीजिए: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार” / Shivpuri News
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment