शिवपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शहर के धर्मशाला रोड पर निवासरत कंप्यूटर व्यवसायी युवक को ऑनलाइन मोबाइल मंगाना उस समय महंगा पड़ गया जब उन्होंने मोबाइल पर 5 रुपए ट्रांजेक्शन की डिमांड के चलते खाते में जैसे ही ट्रांसफर किया वैसे ही उनके खाते से 20 हजार 500 रुपए निकल गए। खास बात यह है कि इसकी शिकायत उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक और कोतवाली में जाकर की लेकिन वहां उनका आवेदन लेकर रवाना कर दिया।
कंप्यूटर व्यवसाय संजय जैन खेरोना के पुत्र हर्ष 21 साल ने ओप्पो कंपनी के मोबाइल के लिए ऑनलाइन खरीदने एप्लाई किया। जिसमें 14000 रुपए के ट्रांजेक्शन के बाद उनका मोबाइल कंपनी से डिलीवर कर दिया गया। इसी बीच उपभोक्ता हर्ष के मोबाइल पर उन्हें मैसेज किया गया कि वह 5 रुपए ट्रांजेक्शन कर खाते में डाल दें, जिससे उनके माल की डिलीवरी की प्रॉपर सूचना कंपनी को मिल सके। हर्ष ने 5 रुपए का ट्रांजेक्शन बिना सोचे समझे कर दिया और नतीजा यह निकला कि उनके खाते से एक- एक कर तीन बार में 20 हजार 200 रुपए निकल गए। जब इसकी सूचना उपभोक्ता हर्ष ने पंजाब नेशनल बैंक जाकर दी तो बैंक ने बताया कि उनकी राशि झारखंड के किसी अकाउंट में पहुंची है।

ऑनलाइन मोबाइल मंगाना पड़ा महंगा: 5 हज़ार ट्रांसफर किए तो उड़ गए 20 हज़ार 500 रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment