शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाने में पदस्थ एक एएसआई और हेड कांस्टेबल पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे फरियादी से मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है.पीड़ित ने शपथ पत्र देकर घटना की शिकायत शिवपुरी एसपी से की है.श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्रका के निवासी लोकेंद्र यादव ने गोवर्धन थाने में पदस्थ एएसआई जण्डेल सिंह और हेड कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित पर मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है.
पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा था फरियादी
पीड़ित युवक लोकेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 1 अक्टूबर 2022 को गोवर्धन थाना क्षेत्र की आमवाली पुलिस चौकी के पीछे स्थित जंगल से उसकी 5 भैंसें और 1 गाय गुम हो गई.जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने वह अपने चाचा सोवरन यादव के साथ गोवर्धन थाना पहुंचा था जहां एएसआई जण्डेल सिंह मिले उन्होंने पशु चोरी की रिपोर्ट रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया. प्रार्थी और उसके चाचा के साथ अभद्र व्यवहार किया. इतना ही नहीं एएसआई ने थाने के अंदर से हेड कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित को बुलाया फिर प्रार्थी और उसके चाचा के साथ अश्लील गाली गलौंज कर चप्पल और डंडे से पिटाई कर दी. एएसआई ने दोनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर थाने से भगा दिया.

गोवर्धन थाना पुलिस पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment